बरेली। दहेज में रुपये न लाने पर पति समेत ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई की। इसके बाद हत्या की कोशिश भी की। पीड़िता की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी थाना क्षेत्र के सजय नगर निवासी शैफाली सिंह पुत्री फूल सिंह का कहना है कि उनकी शादी तीन मार्च 2024 को सेटेलाइट बस अड्डा के पास रहने वाले विकास भारती के साथ हुई थी। वह प्रधान डाकघर में लिपिक है। मायके वालों ने शादी में 25 लाख रुपये खर्च किए। शादी के बाद ससुराली 30 लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे पीटा और हत्या की कोशिश की। शैफाली की तहरीर पर पुलिस ने पति विकास भारत, सास सविता सरल, ननद मोना भारती, निधि भारती और देवर विकास भारती समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो