फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म: दो बच्चों के पिता ने शादी का झांसा देकर लूटी आबरू, पोल खुली तो घर से उठा ले गया

Fri, 16 Aug 2024 08:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर में नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा को अपने चंगुल में फंसा लिया। दो साल तक उसे धोखा देता रहा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर नर्सिंग की छात्रा से दो साल तक दुष्कर्म किया। जब युवक की सच्चाई पता लगी तो छात्रा के होश उड़ गए। आरोपी उसे जबरन ले गया और फिर दुष्कर्म किया। झाड़ियों में बंधक पड़ी छात्रा को परिजनों ने मुक्त कराया। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी नर्सिंग की छात्रा के पिता ने रिपोर्ट कराई है कि दूसरे गांव निवासी शादीशुदा शख्स मोहित शर्मा दो बच्चों का पिता है। उसने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर जाल में फंसा लिया। दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। बुधवार सुबह वह उनकी बेटी को घर के दरवाजे से उठा ले गया। 

बंधक बनाकर किया दुष्कर्म 
फरीदपुर से करीब चार किमी दूर बीसलपुर रोड पर पुलिया के पास उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। वह लोग बेटी की तलाश में जुट थे। इसी बीच किसी ने बताया कि आरोपी उसको बीसलपुर की तरफ लेकर गया है। उसके परिजन छात्रा को ढूंढते हुए पहुंचे और उसे बंधन मुक्त कर घर ले गए। छात्रा के पिता ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छह बार बदलवाई तहरीर
दुष्कर्म का मुकदमा लिखने में पुलिस ने छह बार तहरीर बदलवाई। पीड़ित परिवार पुलिस की कार्यशैली से परेशान हो गया। उसने जब उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें