फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कराना चाहती है देह व्यापार: विवाहित बेटी ने लगाए आरोप, मायके से नहीं कर रही विदा; दामाद से किया ऐसा सलूक

Thu, 31 Aug 2023 02:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में विवाहित युवती ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उसकी मां उसे मायके से विदा नहीं कर रही। वह उससे देह व्यापार कराना चाहती है। युवती ने मां के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। युवती के अनुसार, मां उससे वेश्यावृत्ति कराना चाहती है और ससुराल नहीं भेज रही है। युवती की बड़ी बहन के ससुर ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


युवती ने तहरीर में लिखा है कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व जनपद पीलीभीत के एक गांव में हुई है। शादी के बाद वह ससुराल गई थी। उसकी मां कुछ दिन बाद उसे मायके ले आई और अब ससुराल नहीं भेज रही। 

ये भी पढ़ें- भाजपा नेता ने चांद पर खरीदी जमीन: बोले- हमारा बेटा चांद जैसा, उसी के नाम कराई एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री
विज्ञापन


उसके पति जब भी विदा कराने आते हैं तो उसकी मां 50 हजार रुपये मांगने लगती हैं। पति के मना करने पर गाली-गलौज कर मारपीट पर आमादा हो जाती हैं। बेटी का आरोप है कि मां उससे वेश्यावृत्ति कराना चाहती है, जबकि वह अपने पति के साथ जाना चाहती है।

उधर, युवती की बड़ी बहन के ससुर ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की शादी तीन वर्ष पूर्व खुटार के एक गांव में हुई थी। बहू केवल एक बार ससुराल गई थी। इसके बाद से वह मायके में ही रह रही है। बहू की मां उसे ससुराल नहीं भेज रही है। उनसे भी 50 हजार रुपये देने पर विदा करने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन

बहू के सारे जेवर भी बहू की मां ने ही हड़प लिए हैं। विदा के लिए जाने पर बहू की मां झगड़ा करने लगती है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो तहरीरें मिली हैं। महिला को बुलाने के लिए पुलिस भेजी गई थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिली। बृहस्पतिवार को महिला को बुलाकर दोनों पक्षों की बात सुनकर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें