इनका बदले मार्ग से होगा संचालन
रोजा में ब्लॉक के दौरान 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस को 25 जुलाई से छह अगस्त तक, 14603 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस को 26 जुलाई से दो अगस्त तक, 14604 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस को 24 से 31 जुलाई तक, 15531 सहरसा-अमृतसर और 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को 21 जुलाई से पांच अगस्त तक बदले मार्ग से चलाया जाएगा।
इसी तरह 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस को 23 जुलाई से चार अगस्त तक, 14009/14010 बनमंखी-आनंद विहार एक्सप्रेस को 21 जुलाई से चार अगस्त तक, 15529 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस को 24 व 31 जुलाई को, 15530 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस को 25 जुलाई व एक अगस्त को, 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस को 25 जुलाई व एक अगस्त को बदले रूट से संचालित किया जाएगा।