फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मोईन के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव रईया नगला में खाना खाकर टहलने गए मोईन की चाकू से गोदकर हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस के पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात को मोईन खाना खाकर अपने पिता के साथ टहलने गया था। वापस आते समय गांव के आरिश उर्फ छोटू, सैफ अली, अरसद अली, इशरत उर्फ बब्बू ने घेरकर हमला कर दिया था, जिसमें मोईन की मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर घायल हो गया।

प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पीड़ित के परिवार ने मुख्यमंत्री से आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की गुहार लगाई है। पुलिस की दबिश के दौरान आरोपियों के घर से उनके परिजन भी नहीं मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें