फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दोस्त ने शराब पीने के बहाने बुलाया, फिर चाकू से गोदकर युवक को उतारा मौत के घाट

Fri, 09 Dec 2022 09:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंडरा कोठी में रहने वाले कुंदननाथ के मुताबिक मंगलवार को उनके बडे़ बेटे बबलू (20) को गांव में ही रहने वाला दोस्त नन्हे नाथ अपने साथ बाइक से शराब पीने के लिए ले गया। उनका आरोप है कि नन्हेनाथ ने बबलू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में शराब पीने के बहाने घर से बुलाकर ले जाकर दोस्त ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, इसके बाद शव नवाबगंज इलाके के गांव हसनपुर में एक गन्ने के खेत में फेंक दिया। युवक के घर न पहुंचने पर परिजन ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंडरा कोठी में रहने वाले कुंदननाथ के मुताबिक मंगलवार को उनके बडे़ बेटे बबलू (20) को गांव में ही रहने वाला दोस्त नन्हे नाथ अपने साथ बाइक से शराब पीने के लिए ले गया। उनका आरोप है कि नन्हेनाथ ने बबलू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी बाइक 16 हजार रुपये में बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव मुड़ियानवी बक्श के सराफ कौशल रस्तोगी के पास गिरवी रख दी। जब शाम तक बबलू घर नहीं आया तो परिजनों ने नन्हेनाथ से पूछा तो वह बहाने बनाने लगा। बुधवार को उन्होंने नन्हेनाथ के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस ने आरोपी नन्हेनाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बबलू की हत्या कर शव हसनपुर गांव में एक गन्ने के खेत में फेंकने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को गन्ने के खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव गन्ने के खेत से बरामद कर लिया गया है। युवक के गले और पेट में धारदार औजार से वार किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें