मनी ने मां की हत्या की रिपोर्ट में मनमोहन, उसकी महिला मित्र साक्षी शुक्ला और नैना कश्यप को नामजद किया है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार को तीन बजे वह अपनी बुआ, मां नीलम, पिता अनिल और भाई मुकुल के साथ पति के घर जा रही थी। मां, पिता और भाई तीनों एक बाइक पर थे। तभी मनमोहन ने कार से टक्कर मारकर मां की हत्या कर दी। मनी के मुताबिक मनमोहन तीनों की हत्या करना चाहता था।
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी मौके से भागने के बाद कार को झूलेलाल गेट के पास छोड़कर भाग निकले। टक्कर इतनी तेज मारी गई थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मनी व मनमोहन सिंह की फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो पुलिस के हाथ लगा हैं, जिसमें वह देख लेने की धमकी दे रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि जिस कार से टक्कर मारी गई थी, उसे बरामद कर लिया है। सर्विलांस आदि की मदद से आरोपी की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।