फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
मृतक अजय कुमार की फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
भोजीपुरा। सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे युवक और दोस्त घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त मेडिकल कालेज के पास युवक अजय कुमार (21) की मौत हो गई। जबकि अजय का दोस्त सचिन घायल हो गया। भोजीपुरा इलाके के गांव हंसा निवासी रमेश चंद्र का पुत्र अजय कुमार शनिवार सुबह साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल से बहेड़ी इलाके के गांव इग्राह मुडिया जा रहा था। गांव से कुछ दूरी स्थित रुपपुर गौंटिया के पास गांव मे ही रहने वाला अजय का दोस्त सचिन मिल गया। दोनों सड़क किनारे बतियाने लगे। उधर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजय गंभीर रुप से घायल हो गया जब कि सचिन मामूली रुप से घायल हुआ। सचिन की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत मे भोजीपुरा स्थित मेडिकल कालेज ले गये। वहां पहुंचते ही अजय ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अजय के दादा मुरारी लाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें