फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर के युवक की स्वाइन फ्लू से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वाइन फ्लू से एक और युवक की मौत हो गई है। पीड़ित युवक पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती था। स्वाइन फ्लू के अब तक जिले में चार पीड़ित मिल चुके हैं। एक की पहले मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

सुभाषनगर में रहने वाले 30 वर्षीय हिमांशु मिश्रा को हालत खराब होने पर बुधवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले करीब सप्ताह भर से उनकी तबीयत खराब थी। संदिग्ध लक्षण मिलने पर एन1एच1 जांच के लिए उनकी सैंपल निजी लैब भेजा था। बृहस्पतिवार क ो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उनका इलाज शुरू किया गया लेकिन हालत काफी बिगड़ जाने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉ. विमल भारद्वाज ने बताया कि युवक को बेहद नाजुक हालत में भर्ती कराया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट आने से पहले ही इलाज शुरू कर दिया गया था लेकिन फिर भी बचाया नहीं जा सका। युवक की मृत्यु की सूचना स्वास्थ्य विभाग को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें