फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेड़ी में मारपीट के बाद हार्ट अटैक से अधेड़ की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/बहेड़ी। दबंगों के एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने मारपीट से मौत होने का आरोप लगाया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया गया है। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बहेड़ी के मोहल्ला अब्बास नगर में रहने वाले 55 वर्षीय मृतक लईक अहमद के परिजनों के मुताबिक घर के सामने रहने वाले एक युवक ने अपनी बाइक पर हूटर लगा रखा है और अक्सर गली में तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाते और हूटर बजाते हुए गुजरता है। मंगलवार को लईक ने उसे बाइक को धीरे चलाने और हूटर न बजाने के लिए कहा तो विवाद हो गया। युवक लईक को धमकी देकर चला गया।
रात करीब 11 बजे युवक आठ लोगों के साथ घर में घुस आया और आंगन में सो रहे लईक को घेर लिया। आरोप है कि युवक और उसके साथियों ने सभी परिजनों को बंधक बनाने के बाद लईक के साथ मारपीट करने के साथ उन पर ईट-पत्थर भी बरसाए। आसपास के लोगों के दबंगों के चंगुल से घायल लईक को छुड़ाने के बाद वे उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लईक के परिजनों के हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि हो सकता है कि मारपीट और हमले की वजह से लईक को अटैक पड़ा हो। लिहाजा परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि देर रात तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
पोस्टमार्टम में कार्डियक अरेस्ट से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार वालों की तहरीर पर आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को हर पहलू की जांच करने का आदेश दिया है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें