फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला थाना पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी सुहेल उर्फ सेहिल को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अचल कुमार ने बताया कि सुहेल उर्फ सेहिल को बाकरगंज पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। वह बाकरगंज के हुसैन बाग का निवासी है। सुहेल पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। सुहेल ने बताया कि उसकी पत्नी नौ जून को मायके चली गई थी। वह उसे वापस बुला रहा था, लेकिन वह नहीं आ रही थी। इसी बात पर वह गुस्से में अपनी पत्नी के घर गया। वहां विवाद बढ़ने पर उसने अपने पास रखे ब्लेड से पत्नी के गले पर जान से मारने की नीयत से वार किया। पत्नी के थोड़ा हट जाने से ब्लेड उसके गाल और गले पर लगा। सुहेल के खिलाफ किला थाने में एक और मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें