फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मलेरिया का हमला बढ़ा, चपेट में आए दो बच्चों की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोकथाम के दावों के बीच मलेरिया मरीजों की तादाद थमने के बजाय बढ़ती जा रही है। अब बच्चे भी मलेरिया की चपेट में आने लगे हैं। मंगलवार को एक ही परिवार के दो बच्चे मलेरिया संक्रमित मिले। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मीरगंज के गांव सिंधौली निवासी 11 और 12 वर्षीय भाई-बहन की तबीयत बीते सप्ताह भर से खराब थी। तेज बुखार के साथ शरीर में तेज दर्द, अकड़न की शिकायत थी। स्थानीय मेडिकल स्टोर से दवा लेकर परिजन इलाज कराते रहे। इससे हालत में सुधार होने के बजाय बीमारी बढ़ती रही।
जिला अस्पताल स्टाफ के मुताबिक देर रात बच्चों को लेकर परिजन पहुंचे थे। वह बुखार से तप रहे थे। हालत गंभीर थी। खानपान सही न होने से कमजोरी हो गई थी। तत्काल उन्हें बच्चा वार्ड में शिफ्ट कर जरूरी इलाज मुहैया कराने के साथ मलेरिया, डेंगू की जांच के लिए नमूने लिए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लैब खुलने पर जांच की गई तो रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव मिली। तत्काल उन्हें वहां से मलेरिया वार्ड शिफ्ट कराया गया। शाम तक बुखार कम होने की जानकारी सिस्टर इंचार्ज रानी देवल ने दी है। जिले में अब तक करीब आठ सौ मलेरिया के मरीज मिल चुके हैं।

एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक बच्चों के मलेरिया के चपेट में आने की संभावना कम होती है। पर अगर वे देर शाम तक घर के बाहर हाफ शर्ट, पैंट पहनकर खेल रहे हैं तो मच्छरों के हमले से चपेट में आने की आशंका बढ़ जाती है। मलेरिया से बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें शाम पांच बजे के बाद फुल आस्तीन के कपड़े पहनाएं। मच्छर मारने की दवा का छिड़काव करें। मच्छरदानी में ही बच्चों को सुलाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें