फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम व कांवड़ यात्रा के लिए अभी से करें तैयारियां : आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस महानिरीक्षक डाॅ. राकेश सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में मंडल के चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान अपराध समीक्षा करने के साथ ही मोहर्रम व कांवड़ यात्रा के लिए अभी से तैयारियां कर लेने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में आईजी ने मुख्यमंत्री की समीक्षा के निर्धारित 13 बिंदु पर चर्चा की। इसमें शासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन, ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन त्रिनेत्र की समीक्षा की। इसके अलावा बीट व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। महिला हेल्प डेस्क को पुन: सक्रिय करने के संबंध में चारों जिलों के पुलिस कप्तानों को दिशा-निर्देश दिए।
जुलाई माह से लागू होने वाले नए कानूनों के संबंध में पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण के बारे में बताया कि सभी लोग अपने-अपने जिलों में प्रशिक्षण करा लें। आईजीआरएस व शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति जानी। इसके अलावा हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, अपहरण, संरक्षित पशु की हत्या, धर्मांतरण जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें