फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरातघरों में पार्किंग का इंतजाम करें, वर्षा जल भी बचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीडीए उपाध्यक्ष ने मंगलवार को बरातघर संचालकों के साथ बैठक की। इसमें बारिश का पानी बचाने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग और पार्किंग का इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए स्थान तय करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि बरातघर मानचित्र के अनुसार ही होना चाहिए। बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में बरातघर संचालकों से कहा कि सात दिनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम ठीक कराएं। अगर सिस्टम नहीं लगा है तो लगवा लें। परिसर में ही पार्किंग के लिए भी पर्याप्त इंतजाम रखें ताकि सहालग के सीजन में जाम न लगने पाए। अगर पार्किंग और रेन वाटर हार्वेस्टिंग का सिस्टम विकसित नहीं करते हैंं तो बीडीए की टीम मौके की स्थिति देखने के बाद अगली कार्रवाई के संबंध में प्रक्रिया अपनाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें