फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्या के समाधान को करें हरसंभव प्रयास: शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से मंगलवार को जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष व मंत्रियों की बैठक जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पर आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों के समायोजन, प्रोन्नति, उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधान अध्यापक पद के लिए प्रोन्नति संबंधित शिक्षकों की समस्याओं, जिले के अंदर ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां आदि पर चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए मांडलिक मंत्री मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षक लिखित व ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के साथ ही संबंधित ब्लाॅक अध्यक्ष व मंत्री से मदद ले सकते हैं। संचालन जिला उपाध्यक्ष विशेष गंगवार ने किया। इस दौरान शिव स्वरूप शर्मा, हरीश गंगवार, प्रेम बाबू गंगवार, प्रमोद गंगवार, अरविंद गंगवार, सुनील गंगवार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें