फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंत्री की कलाई पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बांधी राखी

विज्ञापन
आंवला। मंत्री जी के रक्षासूत्र बांधती महिला मोर्चा कार्यकर्ता-संवाद
विज्ञापन
आंवला। रविवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के आवास पर ब्रह्माकुमारी बहनें पहुंचीं। यहां मंत्री के माथे पर तिलक लगाकर व कलाई में राखी बांधकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया। उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान कार्यालय में मौजूद भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री को रखी बांधी और मिष्ठान खिलाया। मंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि भाईचारे और सद्भाव का यह पावन पर्व हमें उच्च परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। समाज में आपसी भाई-चारे को भी बढ़ावा देता है। मंत्री ने भी कार्यकर्ताओं की कलाई में रक्षासूत्र बांधे। इस दौरान नीता बहन, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, उषा सतीजा, वीना रस्तोगी, प्रियंका सक्सेना, मीना मौर्य, मनोज मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें