फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कल से शुरू होगा मैगलगंज टोल प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली। बरेली से लखनऊ का सफर अब महंगा हो जाएगा। मैगलगंज टोल 20 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से संचालित होगा। टोल की दरें पहले ही तय कर दी गई हैं। अपनी कार से यात्रा करने पर एक ओर के 130 रुपये और 24 घंटे में वापसी के लिए 190 रुपये चुकाने होंगे। रोडवेज बसों का सफर भी महंगा हो जाएगा।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर बीपी पाठक ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम की स्काईलार्क इंफ्रा ने टेंडर लिया है। कंपनी ने 27.45 लाख रुपये प्रतिदिन जमा करने की सहमति के साथ अनुबंध किया है। हाईवे पर हर रोज औसतन 18 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं।
यह हैं दरें



वाहन का प्रकार टोल टैक्स एक तरफ से दोनों ओर से

कार, जीप, हल्के वाहन 130 190



हल्के वाणिज्यिक वाहन 205 310



बस और ट्रक (दो धुरी) 435 650



काॅमर्शियल वाहन (तीन धुरी) 475 710



बड़े वाहन (चार से छह धुरी वाले) 680 1,020



बडे़ वाहन (सात या इससे अधिक धुरी वाले) 830 1,245
नोट : टोल टैक्स की दरें रुपये में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें