फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वायु प्रदूषण से बचाव के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ हवा दिवस के मौके पर पर शनिवार को इंवेस्ट इन क्लीन एयर नाऊ थीम पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने विद्यार्थी, शिक्षकों को वायु प्रदूषण के कारक और निवारण के बारे में बताया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने वायु प्रदूषण से सांस संबंधी बीमारियों के चपेट में आने की आशंका जताई। साथ ही, सरकार की ओर से चलाए जा रहे एयर क्लीन कार्यक्रम के बारे में बताया। इसके तहत एआरआई निगरानी प्रणाली, ऑड-ईवन नीति, स्वच्छ ईंधन प्रयोग, फसल अवशेष न जलाने, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने, स्वच्छता अभियान, कूड़े से ऊर्जा हासिल करने के प्रयासों के बारे विचार साझा किए। कहा कि बरेली का वायु गुणवत्ता इंडेक्स 65 है। प्रदेश के सर्वाधिक प्रदूषित 121 शहरों में बरेली भी शामिल है। इसलिए सभी से सजगता की अपील की।कार्यक्रम में निबंध, चित्र, लेखन, क्विज प्रतियोगिता हुई। विजेता को डॉ. मधु गुप्ता व इनरव्हील क्लब बरेली ग्लोरी प्लस ने पुरस्कृत किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें