फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिकलापुर में सप्ताहभर से जलभराव सफाई के लिए रात में लगाई मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक सप्ताह से सिकलापुर में सीवर चोक होने से जलभराव है। इसकी सफाई लगातार स्वास्थ्य विभाग कर रहा था, फिर भी समस्या हल नहीं हो रही है। रात में सुपर सकर मशीन से सीवर की सफाई कराई गई। पार्षद ने कहा कि इससे समाधान नहीं होगा। दो दिन बाद फिर से जलभराव की स्थिति बन जाएगी। महाशिवरात्रि से पहले सिकलापुर वार्ड में नालियां चोक होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। निगम की टीम कई बार सफाई करा चुकी है, लेकिन स्थिति अभी तक ठीक नहीं हुई है। एक से दो दिन बाद दोबारा जलभराव हो रहा है। पार्षद जयप्रकाश राजपूत का कहना है कि समस्या नालियां चोक होने की है। सिकलापुर में मकानों के पीछे से बह रहे बड़े नाले को कब्जेदारों ने दिशाहीन कर दिया है। नाले पर बने प्रतिष्ठानों को लेकर नोटिस भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा सदन और कार्यकारिणी में भी इसके ध्वस्तीकरण पर मुहर लग चुकी है। नाले को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया है।
इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री समेत जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों से कई बार की है। वह समस्या जस की तस बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें