फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के प्रेमी और परिवार ने कचहरी में कूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पत्नी से तलाक की अर्जी पर कानूनी लड़ाई लड़ रहे शख्स और उसके भाई की कचहरी परिसर में डंडों से बेतहाशा पिटाई कर दी गई। लहूलुहान हालत में दोनों एसएसपी से मिलने पहुंचे। फिर उनके आदेश पर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। आरोपियों पर बहाने से बुलाकर हमला करने का आरोप लगाया। बीसलपुर रोड पर हरुनगला निवासी एक ऑटो चालक की कासगंज निवासी युवती से 2013 में शादी हुई थी। उनकी पांच साल की बच्ची भी है। शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर आए पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी 30 जुलाई को प्रेमी के साथ चली गई थी। रुहेलखंड चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद महिला थाने में पहुंच गई। पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इस पर उनके बीच तलाक की सहमति बनी थी। शुक्रवार को प्रेमी के साथ आई पत्नी ने किसी से उसे कॉल कराई। कहा कि तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए कचहरी आ जाएं। बताया कि वह अपने भाई के साथ कचहरी स्थित एक वकील के चैंबर में पहुंच गए। वहां पत्नी का प्रेमी, उसके पिता, चाचा व पड़ोसी ने उसे घेर लिया। ये लोग चैंबर से बाहर खींच लाए और उन दोनों भाइयों को डंडों और लातों से पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह जान बचाकर वे लोग वहां से भागे। इनकी शिकायत सुनकर एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें