11 संरक्षित पशु बरामद
दो तस्करों को पकड़ा, एक फरार
सिरौली। थाना क्षेत्र में पुलिस ने 11 संरक्षित पशुओं को बरामद करके दो तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मौके से एक तस्कर फरार हो गया।
मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र से रामपुर के लिए ले जाए जा रहे 11 संरक्षित पशुओं को पुलिस ने रामगंगा के खादर में दो तस्करों समेत शनिवार को पकड़ लिया। इस दौरान एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी गजेंद्र त्यागी को सूचना मिली कि पशु तस्कर पशुओं को तस्करी कर ले जा रहे हैं। उन्हाेंने तत्काल पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर जाकर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए लोगों ने अपने नाम रहीस निवासी ग्राम रवाना पट्टी शाहबाद रामपुर और नवी हुसैन निवासी ग्राम नगरिया कल्यान थाना मीरगंज बरेली बताया गया है। इस दौरान सिरौली निवासी यूनुस पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने पकडे़ गए दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है और यूनुस की तलाश सरगर्मी से कर रही है।