लंपी वायरस : 10 हजार वैक्सीन और मिलीं
बरेली। लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए बरेली को दस हजार वैक्सीन और मिल गईं हैं। पांच हजार वैक्सीन पहले दी गईं थीं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ललित वर्मा ने बताया कि फरीदपुर, आंवला क्षेत्र के कई गांवों में पशुओं को वैक्सीन लगाई जा रही हैं। शासन से और वैक्सीन की मांग की गई है। क्योलड़िया व मौजमपुर से लिए गए पांच पशुओं के नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी आईवीआरआई से नहीं मिल पाई है। ब्यूरो