फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ईवीएम में भाग्य बंद, खुद के दावों में जीत रहे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान के बाद मंगलवार को प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। अब प्रत्याशी और समर्थक जीत-हार के समीकरण समझने में जुट गए हैं। फिलहाल, सभी प्रत्याशी अपने दावे में जीत का दम भर रहे हैं।
विज्ञापन


ईश्वर की कृपा और जनता के प्यार से हम एक लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल कर रहे हैं। जीत के बाद बरेली के औद्योगिक और क्षेत्रीय विकास को तरजीह दूंगा। छात्र-छात्राओं और महिलाओं के लिए विशेष काम करेंगे। - प्रवीण सिंह ऐरन, सपा प्रत्यशी, बरेली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भजापा की नीतियों पर जनता को पूरा भरोसा है। मुझे सभी वर्गों का वोट मिला है और जीत के सारे समीकरण हमारे पक्ष में है। हम भारी मतों से जीत रहे हैं। - छत्रपाल सिंह गंगवार, भाजपा प्रत्याशी, बरेली
विज्ञापन

जो नारा हमने दिया था, अबकी बार उससे भी बड़ी जीत होगी। मतदाताओं ने विकास, कानून व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजना से खुश होकर भाजपा को वोट किया है। तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और हम सांसद बनने जा रहे हैं। - धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा प्रत्याशी, आंवला
सभी समाज का भरपूर समर्थन मिला है। इससे साबित हो गया है कि भाजपा के खिलाफ लहर थी। क्षेत्र में इस बार बदलाव होकर रहेगा। चार जून को जब मतगणना होगी तो साइकिल सबसे आगे दिखेगी। - नीरज मौर्य, सपा प्रत्याशी, आंवला
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें