सिरौली। कश्यप समाज के नेतृत्व में कस्बे में भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकाली गई। कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा कैलाशगिरी धाम के रामगंगा घाट से सुबह सात बजे शुरू हुई बरात सुबह 10 बजे कस्बे में पहुंची। इस दौरान शिव भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। बरात में सबसे आगे बैंडबाजे, सुंदर डांडिया नृत्य के साथ भगवान शिव-पार्वती के स्वरूप लोगों में आकर्षण का केंद्र रहे। बरात में भोले के साथ भजनों पर महिलाएं भी भारी संख्या में मौजूद रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांवड़ियों ने कस्बे व देहात क्षेत्रों के शिवालयों में जलाभिषेक किया। गांव लिलौर के तपेशनाथ धाम पर शिव भक्तों की भीड़ रही। संवाद