फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: महिला भाजपा नेता के बेटे के साथ मारपीट और लूटपाट, हथियारों से लैस दबंगों ने सोने की चेन और अंगूठी लू

Mon, 17 Oct 2022 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

भाजपा नेता आरती का आरोप है कि उनका बेटा घर के पास ही गली में खड़ा था। इसी दौरान करीब 11 लोग लाठी-डंडे, हॉकी और तमंचे लेकर पहुंचे और उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में महिला भाजपा नेता के नाबालिग बेटे के साथ अवैध हथियारों से लैस दबंगों ने मारपीट कर सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। पुलिस ने इस मामले में लूट और डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

 

विज्ञापन

भाजपा के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की संयोजक प्रेमनगर की गुलमोहर पार्क कॉलोनी में रहने वाली आरती तिवारी के मुताबिक उनका 17 वर्षीय बेटा आयुष 11वीं का छात्र है। प्रेमनगर इलाके में ही रहने वाले अभिषेक ठाकुर, शोहिल कश्यप, सुधांशु और आकाश उससे आए दिन पैसों की मांग करते रहते हैं। एक-दो बार उससे पैसे छीन भी चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से वे उससे रंगदारी में 50 हजार रुपये मांग रहे थे, बृहस्पतिवार को रंगदारी न देने पर बांके बिहारी मंदिर के पास आयुष को घेरकर उसके साथ मारपीट भी की थी।
 

 

आरती का आरोप है कि शुक्रवार शाम पांच बजे उनका बेटा घर के पास ही गली में खड़ा था। इसी दौरान अभिषेक ठाकुर और रोहित रविन, जतिन, मुन्नू यादव, अजय उर्फ गब्बर, सुधांशु उर्फ लकी यादव, आकाश भारती, नानू रजत के साथ करीब 11 अज्ञात लोग लाठी-डंडे, हॉकी और तमंचे लेकर पहुंचे और उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। उससे चेन और अंगूठी लूट ली। एक कार का शीशा भी तोड़ दिया। कुछ लोग घटना का वीडियो बनाने लगे तो वे पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

 

प्रेमनगर पुलिस इस मामले में 10 नामजद और 11 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ डकैती और लूट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रेमनगर के इंस्पेक्टर क्राइम मेहर सिंह ने बताया घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। आरती तिवारी ने आरोपियों के पते के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें