फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोर्ट के आदेश पर पांच महीने बाद लूट की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 06 Aug 2023 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी रूबी ने न्यायालय के आदेश पर दो बाइक सवारों के खिलाफ पर्स लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना पांच महीने पुरानी है। दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह बरेली में काम करती है। चार मार्च की शाम 5:30 बजे के करीब रामगंगा-अखा मोड़ पर वह बिशारतगंज जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रही थी। काफी देर तक कोई टेंपो नहीं मिला तो वह पैदल ही अखा गांव की ओर चल दी। अखा रेलवे फाटक के पास पीछे से आए दो बाइक सवार पर्स छीन कर भाग गए। पर्स में बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, सोने का मंगलसूत्र, चांदी का पेन व अन्य सामान था। चार मार्च को ही तहरीर दी गई मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें