फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: शाहजहांपुर की जलालाबाद से दो बार विधायक रह चुके हैं नीरज

Tue, 20 Feb 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के घोषित हुए प्रत्याशी नीरज मौर्य शाहजहांपुर की जलालाबाद सीट से विधायक रह चुके हैं और दो साल पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे। मौजूदा समय में वह आंवला लोकसभा प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन


नीरज मौर्य शाहजहांपुर के जलालाबाद के रहने वाले हैं। बसपा से 2007 और 2012 में इसी सीट से विधायक बने। वर्ष 2017 में भी बसपा ने उन्हें मैदान में उतारा मगर वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा में चले गए, लेकिन 2022 के चुनाव से ठीक पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में आने के साथ ही वह भी सपा में शामिल हो गए। सपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव तो नहीं लड़ाया, लेकिन सक्रिय भूमिका में रखा। करीब छह महीने पहले उन्हें आंवला लोकसभा का प्रभारी घोषित किया और अब इसी सीट से प्रत्याशी बना दिया है। हालांकि उनकी घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर उनका विरोध भी शुरू हो गया है। पार्टी कार्यकर्ता उन्हें बाहरी और पैराशूट प्रत्याशी बताकर विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें