फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजलीघर पर जड़ा ताला, 84 गांव की बिजली गुल

Mon, 24 Jul 2023 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। हरिद्वार से गंगा जल लेकर आए कांवड़ियों ने रविवार को अलीगंज बिजलीघर पर ताला जड़ दिया। इसके चलते 84 गांव की बिजली करीब दो घंटे तक गुल रही। कांवड़िये कुंडरिया खुर्द के पास टूटे पोल की मरम्मत न होने से नाराज थे।
विज्ञापन

महंत विजयदेव नाथ बीते दिनों क्षेत्र के कई लोगों के साथ जल लेने हरिद्वार गए थे। रविवार को वह अलीगंज पहुंचे। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कुंडरिया खुर्द के पास रविवार सुबह करीब पांच बजे बिजली का पोल टूट गया था। इससे कई गांव में बिजली नहीं आ रही। शिकायत करने पर अधिकारी सोमवार को मरम्मत कराने की बात कह रहे हैं।
नाराज महंत कांवड़ियों के साथ बिजलीघर पहुंच गए। आपूर्ति बंद कराकर उन्होंने बिजलीघर पर ताला जड़ दिया। जमकर नारेबजी की गई। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर एसडीई और जेई भी पहुंच गए। उन्होंने जल्द पोल सही कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कांवड़िये वहां से हटे। जेई रामकुमार वर्मा ने बताया कि देर शाम टूटे पोल को सही करा दिया गया है।
विज्ञापन

सड़क पर भी लगाया जाम
बिशारतगंज। कांवड़ियों ने बिशारतगंज रेलवे स्टेशन से भिंडौरा अड्डे तक की सड़क सहित तीन सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भिंडौरा अड्डा तिराहे पर भी जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने महंत विजयदेव नाथ को समझाने का प्रयास किया मगर बात नहीं बनी।
कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने जैसे-तैसे जाम खुलवाया तो महंत ने सड़क किनारे बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम आंवला गोविंद राम मौर्य और सीओ डॉ. दीपशिखा अहिवरन मौके पर पहुंची। उन्होंने महंत को समझाया। सभी मांगों पर शीघ्र ही कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद महंत धरने से उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें