फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऋण में डूबे किसानों का कर्ज किया जाए माफ, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता।
विज्ञापन
मीरगंज। बृहस्पतिवार को जन शक्ति दल के कार्यकर्ताओं ने मीरगंज तहसील परिसर में बैठक की। इसके बाद कर्ज में डूबे किसानों का ऋण माफ करने के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित दो सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार मीरगंज को सौंपा है।
विज्ञापन


जन शक्ति दल की जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह की अध्यक्षता में तहसील परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों की गंभीर समस्याओं पर विचार विमर्श कर दो सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि किसानों ने कृषि कार्य के लिए बैंकों से कर्ज लिया था, लेकिन फसल की कम पैदावार के कारण ऋण अदा नहीं कर पा रहे हैं, जबकि बैंक अधिकारी ऋण जमा करने को दबाव बना रहे हैं। किसानों का सम्पूर्ण ऋण तत्काल माफ किया जाए। इसके अलावा छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में आरती सिंह, गौरव सिंह, शिल्पी सिंह, अतर सिंह, नेत्रपाल सिंह, रामवीर सिंह, दीपक शर्मा, मुन्नी देवी सहित दो दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें