फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वरोजगार के लिए बगैर ब्याज मिलेगा पांच लाख तक ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। युवाओं को स्वरोजगार के लिए अब आर्थिक अड़चन का सामना नहीं करना होगा। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बिना ब्याज के ही पांच लाख रुपये तक का ऋण दे रही है। उपायुक्त उद्योग विकास यादव के मुताबिक, योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए पांच लाख रुपये तक का लोन चार साल के लिए ब्याज और गारंटी के बिना मिलेगा। प्रोजेक्ट की लागत का न्यूनतम 10 फीसदी टर्म लोन होगा। भूमि-भवन का क्रय इस धनराशि से नहीं कर सकेंगे। आवेदक का आठवीं पास होना जरूरी है। इसमें विशेषज्ञ भी सहयोग करेंगे। diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदक किसी भी बैंक से डिफाल्टर न हो। केंद्र या प्रदेश सरकार की अन्य किसी योजना का लाभार्थी न हो। योजना संबंधी जानकारी के लिए उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें