फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी: ईडब्ल्यूएस के छात्रों के लिए प्रवेश का एक और मौका

Tue, 17 Nov 2020 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बरेली। बरेली कॉलेज प्रशासन ने एलएलबी में प्रवेश के लिए ईडब्ल्यूएस यानी सामान्य वर्ग के गरीब छात्रों को एक और मौका दिया है। ऐसे छात्र 17 और 18 नवंबर को कॉलेज में ईडब्ल्यूएस का प्रमाणपत्र जमा कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सके हैं। प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि इन वर्गों के छात्रों की मेरिट इसी हफ्ते जारी कर दी जाएगी। कॉलेज प्रशासन के इस कदम से एलएलबी में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

एलएलबी में 320 सीटों के लिए बरेली कॉलेज ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें एक हजार से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराए थे। तमाम छात्रों ने इस बात पर विरोध जताया था कि एलएलबी में ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत प्रवेश क्यों नहीं लिए जा रहे हैं। इस पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी के लिए भी ईडब्ल्यूएस कोटे के लिए प्रवेश लेने की स्वीकृति दे दी थी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने इस कोर्स में दाखिले के लिए छह से दस नवंबर तक छात्रों से ईडब्ल्यूएस के प्रमाणपत्र जमा करने के निर्देश दिए थे। हालांकि समयावधि गुजर जाने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र यह सर्टिफिकेट जमा नहीं कर सके हैं।

 

प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ईडब्ल्यूएस का प्रमाणपत्र 17 और 18 नवंबर को पूर्वाह्न 11 से दोपहर तीन बजे तक कॉलेज पहुंचकर जमा कर सकते हैं। बशर्ते इन अभ्यर्थियों ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पोर्टल पर प्रवेश के लिए पंजीकरण करा रखा हो और ईडब्ल्यूएस के विकल्प पर टिक का निशान लगाया हो। साथ ही बरेली कॉलेज के पोर्टल पर भी पंजीकरण करा रखा हो। इसके बाद इस वर्ग के छात्रों की श्रेष्ठता सूची अलग से जारी की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें