फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दस्तक मुहिम में बनेगी हाई बीपी, डायबिटीज के मरीज की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दस्तक अभियान के दौरान हर घर पहुंचकर आशा कार्यकर्ता अब विभिन्न रोगों के साथ हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप और डायबिटीज के मरीजों की सूची तैयार करेंगी। ये जानकारी मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ के दौरान सीएमओ ने साझा की।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डीसी वर्मा ने जागरूकता रैली और प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इसके साथ 11 अक्तूबर से दस्तक अभियान शुरू होगा। आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के हर घर पहुंचकर बुखार, खांसी, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), टीबी, फाइलेरिया, कालाजार, कुष्ठ रोगियों, कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी।
जिन घरों में मच्छर का लार्वा होगा, उन्हें चिह्नित करेंगी। साथ ही, शासनादेश के तहत अब हाइपरटेंशन और डायबिटीज के मरीजों भी सूची में बनाकर सूचना मुख्यालय को देंगी। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. प्रशांत रंजन ने मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए छत, लॉन में पानी जमा न होने देने की अपील की। गमलों की प्लेट, फ्रिज की ट्रे, कूलर की टंकी साफ रखने के लिए कहा। यहां एसीएमओ डॉ. लईक अहमद अन्य मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें