फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। शुक्रवार शाम कस्बे के वार्ड नंबर दो मोहल्ला फहीमांचल में जर्जर मकान का लिंटर गिर गया। मलबे में दबने से मां और बेटा घायल हो गए। वार्ड दो निवासी नब्बन की विधवा पत्नी अनीशा बेगम परिवार के साथ रहती हैं। उनका बेटा इस्तिखार अहमद मजदूरी करके परिवार चलाता है। शुक्रवार शाम मकान के एक कमरे का लिंटर गिर गया। उस समय कमरे में अनीशा बेगम और इस्तिखार अहमद थे। दोनों मलबे में दबने से घायल हो गए। पड़ोसियों ने दोनों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अनीशा बेगम ने तीन साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल सका। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें