बरेली। मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का दौर जारी है। बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश हुई। अपराह्न तीन बजे दोबारा दस मिनट तक 14.5 मिमी बारिश हुई। इसके बाद उमस से लोग परेशान रहे। घरों से बाहर निकले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग ने फिलहाल निम्न वायुदाब का क्षेत्र बने रहने पर बारिश का अनुमान जताया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक आने वाले चार दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से दिनभर लोग उमस से बेहाल रहे। रात का पारा एक डिग्री बढ़त के साथ सामान्य स्तर पर 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा। ब्यूरो