बरेली। पॉवर कारपोरेशन ने एक माह तक आसान किस्त योजना अवधि (ओटीएस) बढ़ा दी है। यह सुविधा एक से चार किलो वॉट तक के घरेलू कनेक्शनों पर लागू होगी।
एसई शहर एनके मिश्रा ने बताया कि 31 अक्टूबर तक बकाया बिल पर सरचार्ज यानी ब्याज माफी योजना दिसंबर तक थी। पिछले दिनों ऊर्जा मंत्री ने इसे लागू कराकर सभी एमएलए और एमपी से आग्रह किया था कि वे अपने क्षेत्र में योजना का लाभ दिलाएं। पिछले दिनों विभागीय अफसरों ने व्यक्तिगत पत्र सौंपे थे। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने पत्र मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर योजना आगे बढ़ाने और इसका लाभ छोटे व्यापारी और किसानों को भी दिए जाने का आग्रह किया। योजना तो आगे बढ़ गई, लेकिन फायदा सिर्फ घरेलू उपभोक्ता (चार किलो वाट तक) को मिल पाएगा। एसई शहर एनके मिश्रा ने बकायेदारों से कहा कि वे अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं। संवाद