बरेली। उपखंड अधिकारी हरुनगला ने पुराना शहर स्थित नई बस्ती और चक मोहल्ला में बिजली बिल बकायेदारों के कनेक्शन चेक करने को अभियान चलाया। इस दौरान इमरान, शरीफ, हुसैन, बाबू मियां, साबिर हुसैन, अनवर, इमरान बख्श के घरों में अवैध लाइनों बिजली इस्तेमाल होती मिली। जेई प्रदीप भारती ने सातों पर थाना बारादरी में एफआईआर दर्ज करा दी है। एसडीओ हरीओम ने कहा है कि अवैध कनेक्शन से बिजली इस्तेमाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।