बरेली। पिछले दिनों पदोन्नत हुए चीफ इंजीनियर एसके सक्सेना को गोंडा जोन में तैनात किया गया है। उनके स्थान पर मध्यांचल वितरण निगम से संबद्ध तारिक मतीन तैनात हुए हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि गोंडा जोन राजस्व वसूली में पीछे चल रहा है, जबकि बरेली जोन में रिकार्ड वसूली और थ्रूरेट प्रतिशत ज्यादा हुआ है। इसलिए प्रबंध निदेशक संजय गोयल ने राजस्व में सुधार लाने के लिए सक्सेना को गोंडा का चार्ज दिया है।