फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफआई का विरोध करने पर मौलाना शहाबुद्दीन को जबान काटने की धमकी

सार

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की मुखालफत करने पर मौलाना शहाबुद्दीन को फोन पर जबान काटने और वजूद खत्म कर देने की धमकी दी गई है।फिर गालीगलौज करते हुए कहा कि ज्यादा बोल रहे हो।इस फतवेे पर भी मौलाना शहाबुद्दीन को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की मुखालफत करने पर मौलाना शहाबुद्दीन को फोन पर जबान काटने और वजूद खत्म कर देने की धमकी दी गई है। उन्होंने इसकी जानकारी एसएसपी को दी है।
विज्ञापन

दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने बताया कि वह पीएफआई की गतिविधियों का लगातार विरोध कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर 3:42 बजे किसी ने उनके फोन पर कॉल कर अपना नाम दिल्ली के शाहीन बाग निवासी अब्दुल समद बताया। फिर गालीगलौज करते हुए कहा कि ज्यादा बोल रहे हो। बोलना कम कर दो नहीं तो जबान काट दी जाएगी और पूरा वजूद खत्म कर दिया जाएगा। मौलाना शहाबुद्दीन इस समय लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती अपनी मां के पास हैं। उन्होंने फोन पर धमकी की शिकायत डीएम और एसएसपी को व्हाट्सएप पर भेजी है। शुक्रवार को वह बरेली आकर अधिकारियों से मिलेंगे। मौलाना शहाबुद्दीन ने राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड में भी फतवा जारी किया था। इस फतवेे पर भी मौलाना शहाबुद्दीन को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
मौलाना शहाबुद्दीन के ट्वीट से धमकी मिलने की जानकारी हुई है। उन्होंने बरेली आने के बाद मिलने को कहा है। मौलाना की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - अखिलेश चौरसिया, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें