फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में तय होंगी लाइसेंस दरें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक 31 जुलाई को बुलाई है। इसमें नगर निगम की दुकानों के किराए का निर्धारण होगा। लाइसेंस शुल्क की दरें तय की जाएंगी और दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पर फैसला होगा। इसके अलावा दुकानों के नामांतरण प्रक्रिया पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

महापौर कार्यालय में सुबह 11 बजे बैठक का आयोजन होगा। कार्यकारिणी सदस्य इस बार जनता की समस्या को लेकर मुद्दे उठाएंगे। एलन क्लब मंडी का ठेका होने के बाद नगर निगम यहां वसूली कर रहा है। दुकानों की नीलामी से लेकर दुकानों का किराया, प्रीमियम धनराशि से लेकर लाइसेंस शुल्क की दरों को लेकर बहस होगी। निर्माण विभाग के 32 कार्यों पर चर्चा होगी। दुधारू पशुओं का नियंत्रण और विनियमन उपविधि-2023 पर चर्चा की जाएगी। बैठक में उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स समेत अन्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें