फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रमजान - अलविदा पर छुट्टी के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Fri, 06 Mar 2026 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन जमात रजा-ए-मुस्तफा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर जुमा अलविदा की छुट्टी करने की मांग की है। इसमें कहा गया है कि इस दिन 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं हैं। जमात रजा ए मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा है कि इस वर्ष रमजानुल मुबारक के आखिरी शुक्रवार को अलविदा 13 मार्च को मनाया जाएगा, अगर ईद का चांद 19 मार्च 2026 को नहीं दिखा तो फिर 20 मार्च 2026 को मनाया जाएगा, लेकिन राज्यभर के विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेगी। जिसमे परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है। इस लिहाज से उन्होंने मुख्यमंत्री से विनम्र अनुरोध है कि विद्यार्थियों की धार्मिक आस्था, भावनाओं का रखते हुए उस दिन की परीक्षा को किसी अन्य तिथि में आयोजित करने की कृपा करें। इस संबंध में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विद्यालयों को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें, ताकि विद्यार्थी परीक्षा के साथ-साथ अपनी धार्मिक जिम्मेदारी भी निभा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें