बरेली। तमाम कवायदों के बावजूद परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियाें की संख्या नहीं बढ़ रही। बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रेरणा पोर्टल पर जारी नामांकन की रिपोर्ट में बरेली के 660 स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 50 से कम होने की बात सामने आई है। इनके प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर नामांकन की संख्या बढ़ाने की हिदायत दी गई है।
आलमपुर जाफराबाद के 26, बहेड़ी के 103, भदपुरा के 53, भोजीपुरा के 19, भुता के 35, बिथरी चैनपुर के 52, दमखोदा के 75, फतेहगंज पश्चिमी के 22, क्यारा के छह, मझगवां के 22, मीरगंज के 24, नवाबगंज के 90, रामनगर के 24, शेरगढ़ के 40, बरेली शहर के 36 प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या 50 से कम है। ब्यूरो