बरेली। सैदपुर हॉकिंस में बनाई जा रही मुख्य सड़क में बिटुमिन की मात्रा कम मिलने पर मुख्य अभियंता ने संबंधित फर्म पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी के मुताबिक, सैदपुर हॉकिंस में नर्सरी रोड से प्राथमिक स्कूल तक सड़क की मरम्मत व नवीनीकरण किया जा रहा है। काम का ठेका सिपट्टर सिंह ठेकेदार को दिया गया है। निरीक्षण में बिटुमिन की मात्रा कम मिली। यहां पांच सेंटीमीटर की जगह 3.5 सेंटीमीटर मोटाई में ही बिटुमिन डाला जा रहा था। ठेकेदार पर जुर्माना लगाते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। संवाद