फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के गांव अमीर नगर गुलड़हाई में गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बृहस्पतिवार को गांव निवासी किसान जोगराज कश्यप अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान चौधरी ज्ञानेंद्र सिंह के फार्म हाउस के पास गन्ने के खेत में उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। यह देख वह घबरा गए और वहां से दौड़कर गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर आनंद कुमार, वनरक्षक वेद प्रकाश, कड़े राम व आदि पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों को साथ लेकर जंगल और आसपास के खेतों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान गन्ने के खेतों और आसपास के इलाके में काफी देर तक कांबिंग की गई। डिप्टी रेंजर आनंद कुमार ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। वन टीम निगरानी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें