फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीक हुई दबिश की सूचना, आरोपी परिवार समेत फरार

विज्ञापन
demo photo - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामलाः सैक्स रैकेट चलाती है आरोपी की मां, कई बार जा चुकी है जेल

सीबीगंज। सामूहिक दुष्कर्म की घटना में नामजद एक आरोपी की मां सैक्स रैकेट चलाती है। वह कई बार जेल जा चुकी है। थाने के कुछ पुलिसकर्मियों से उसकी अच्छी सांठगांठ रहती है। इसके चलते बुधवार को जब पुलिस उसके बेटे की तलाश में पहुंची तो घर में ताला लगा मिला। बताया जा रहा है कि दबिश की सूचना पहले ही उसके पास पहुंच गई। सर्वोदय नगर निवासी महिला के पति की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद से उसने सैक्स रैकेट चलाना शुरू कर दिया है। थाने के कुछ पुलिसकर्मियों का भी उसके घर आना जाना है, इस वजह से मोहल्ले के लोग भी उसकी शिकायत करने से डरते हैं। चर्चा है कि बुधवार को उसके बेटे के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई और पुलिस उसके घर दबिश देने की तैयारी में थी तो थाने से यह सूचना लीक हो गई। लिहाजा जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला।

किशोरी के पिता की तहरीर पर तीन नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। - रविंद्र सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें