फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: 'ढाबा चलाना है तो हर महीने देने होंगे 50 हजार', रंगदारी मामले में हिंदू संगठन के नेता पर रिपोर्ट

Sun, 04 Aug 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आंवला में ढाबा संचालक ने एक हिंदू संगठन के नेता समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उक्त लोगों ने उनसे 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी है। न देने पर धमकी भी दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। ढाबा संचालक से हर महीने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एक हिंदू संगठन के नेता समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


भूतेश्वरनाथ मंदिर राम नगर रोड के समीप ढाबा चलाने वाले सतीश कुमार मौर्य ऊर्फ गब्बर की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि मोहल्ला खेड़ा निवासी अमित शर्मा अक्सर उनके ढाबे पर आते हैं। कहते हैं कि अगर ढाबा चलाना है तो पचास हजार रुपये हर महीने देने होंगे। जब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की बात कही तो आरोपी कहने लगा कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। उसके ऊपर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।

ढाबा संचालक का आरोप है कि आरोपी शुक्रवार की रात दस बजे अपने भाई व चार अन्य लोगों के साथ शराब के नशे में उनके ढाबे पर आया और रुपये की मांग करने लगा। रकम देने से मना करने पर आरोपी गालीगलौज करते हुए ढाबा बंद कराने की धमकी देते हुए लाठी से मारपीट करने लगा। ढाबे में रखे फर्नीचर को तोड़ दिया। धमकी देते हुए गल्ले में रखे पांच हजार रुपए चुराकर ले गया। पुलिस ने आरोपी अमित शर्मा, लघपति व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें