फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चक्का जाम कर वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला/नवाबगंज। कासगंज में महिला अधिवक्ता की अपहरण के बाद निर्मम हत्या किए जाने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील के समीप आंवला-रामनगर मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गयीं। आधे घंटे बाद प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे कोतवाल सिद्धार्थ सिंह ने वकीलों को समझा कर जाम खुलवाया।
बाद में नारेबाजी करते हुए वकील संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने व सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष अगर पाल सिंह, महासचिव गजेंद्र सिंह, राजेश सक्सेना, अतुल सिंह, अवनीश तिवारी, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन: नवाबगंज। स्थानीय अधिवक्ताओं ने शनिवार को भी रोष जताया। एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने काली पट्टी बांध कर कस्बे में जुलूस निकाला। वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम मल्लिका नैन को सौंपा। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी, सचिव दुष्यंत गंगवार, , कोषाध्यक्ष आनंद कुमार आदि रहे। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें