फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भाजपा विधायक का बेटा गिरफ्तार

सार

बीडीए की टीम से मारपीट के आरोपी पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय केसर सिंह गंगवार के बेटे विशाल गंगवार को इज्जतनगर थाना पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। हालांकि भाजपा नेताओं के दबाव के बाद नोटिस तामील कराकर उसे थाने से ही जमानत दे दी गई।बीडीए के जेई सुनील कुमार की ओर सेे पूर्व विधायक केसर सिंह गंगवार के बेटे विशाल गंगवार समेत राजीव, राधे श्याम राना, रविंद्र कुमार और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ आठ जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेताओं ने पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। बीडीए की टीम से मारपीट के आरोपी पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय केसर सिंह गंगवार के बेटे विशाल गंगवार को इज्जतनगर थाना पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आठ जुलाई से उसकी तलाश कर रही थी। हालांकि भाजपा नेताओं के दबाव के बाद नोटिस तामील कराकर उसे थाने से ही जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

बीडीए के जेई सुनील कुमार की ओर सेे पूर्व विधायक केसर सिंह गंगवार के बेटे विशाल गंगवार समेत राजीव, राधे श्याम राना, रविंद्र कुमार और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ आठ जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जेई का आरोप था कि विशाल ने बिहारमान नगला में बीडीए की जमीन पर कब्जा कर लिया था। बीडीए की टीम कब्जा हटाने पहुंची तो अपने साथियों को लेकर पहुंचे विशाल टीम के साथ मारपीट की। धमकी भी दी कि दो-चार लाशें गिरा देगा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विशाल फरार हो गया।
पुलिस ने विशाल समेत सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जा करने, सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट और अभद्रता के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने उसके सौ फुटा रोड स्थित आवास दबिश दी तो वह लखनऊ भाग गया। पुलिस के नोटिस का भी विशाल ने कोई जवाब नहीं दिया। सोमवार देर रात इज्जतनगर पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर लिया। इसकी खबर लगते ही भाजपा के कई नेता थाने पहुंच गए। इस पर पुलिस ने नोटिस तामील कराने की प्रक्रिया पूरी कर थाने से ही विशाल को जमानत दे दी। इंस्पेक्टर इज्जतनगर संजय कुमार ने बताया कि नोटिस तामील कराने के लिए विशाल को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

भाजपाई मुख्यमंत्री से कर सकते हैं शिकायत
पूर्व विधायक के बेटे की गिरफ्तारी से भाजपा नेताओं में नाराजगी है। दरअसल, पिछले दिनों पुलिस ने कई भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है, इस पर भाजपा नेता पहले से नाराज हैं। अब दो महीने पुराने मामले में पूर्व विधायक केसर सिंह के बेटे की गिरफ्तारी के बाद यह नाराजगी और बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेताओं ने पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें