फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए बुधवार शाम तक 30,300 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बृहस्पतिवार को आवेदन की अंतिम तिथि हैं। अब भी पीजी की 59,700 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परास्नातक पाठ्यक्रम में 23 जुलाई से पंजीकरण किए जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई थी, लेकिन स्नातक अंतिम सेमेस्टर का परिणाम देरी से आने से आवेदन की तिथि 22 अगस्त तक बढ़ा दी गई। हालांकि स्नातक के परिणाम में समस्या को लेकर विद्यार्थी अब भी विवि तक चक्कर लगा रहे हैं।
मीडिया सेल प्रभारी डॉ. अमित सिंह के अनुसार करीब 90, 000 सीटों के सापेक्ष 30,000 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बरेली कॉलेज, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय, कन्या भूड़ कॉलेज, साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय आदि की भी सीटों पर आवेदन पूरे नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

ऐेसे में विद्यार्थियों और कॉलेजों ने तारीख विस्तारण पर विवि से विचार करने की मांग की है। बरेली कॉलेज में दर्शनशास्त्र, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र, रक्षा अध्ययन में आवेदन कम हुए हैं। जबकि एमए राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, एमएससी गणित, रसायन विज्ञान, बॉटनी, जूलॉजी, भौतिकी आदि में विद्यार्थी रुचि दिखा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें