फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गौसगंज में पुलिस चौकी के लिए जमीन चिन्हित

विज्ञापन
अखबार में प्रका​शित खबर। 
विज्ञापन
मीरगंज। राजस्व टीम ने बृहस्पतिवार को शाही थाने की प्रस्तावित गौसगंज पुलिस चौकी के लिए जमीन का चिन्हीकरण किया है।
विज्ञापन

शाही थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज में पिछले साल मोहर्रम का जुलूस निकाले जाने को लेकर सांप्रदायिक बवाल हो गया था। गांव में अमन-चैन कायम रखने के लिए यहां पुलिस चौकी प्रस्तावित हुई थी, जिसके लिए जमीन चिन्हित नहीं हो पा रही थी। इस मामले को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले में संज्ञान लेकर एसडीएम के आदेश पर लेखपाल अभिषेक पटेल ने धनेटा-शीशगढ़ रोड पर स्थित जुन्हाई के पास पहुंचे और पुलिस चौकी के लिए 500 मीटर जमीन चिन्हित कर दी है। ग्राम प्रधान के साथ बैठक कर पुलिस चौकी के लिए प्रस्ताव भी करा लिया है। इधर, थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि शीघ्र ही पुलिस चौकी के लिए निर्माण का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें