बरेली। सरनिया रिंग रोड मामले में आर्बिट्रेशन पर मंगलवार को सुनवाई होनी है, लेकिन अगर मूल्यांकन रिपोर्ट नहीं पहुंची तो तारीख आगे बढ़ सकती है। पिछली तारीख पर डीएम ने गोदाम का मूल्यांकन करने के लिए टीम बनाई थी। टीम ने दो बार निरीक्षण किया, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि टीम मंगलवार को रिपोर्ट सौंपेगी, लेकिन अगर रिपोर्ट नहीं पहुंची तो सुनवाई आगे बढ़ जाएगी। सरनिया में रिंग रोड के लिए जमीन का अधिग्रहण होना है। गाटा संख्या 156 पर बने गोदाम के मूल्यांकन को लेकर सवाल उठे थे। एनएचएआई की ओर नियुक्त फर्म के मूल्यांकनकर्ता ने गोदाम को 2.95 करोड़ रुपये का बताया था। लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन अधिशासी अभियंता ने इसी रिपोर्ट का सत्यापन कर दिया था। जब एनएचएआई की दिल्ली से आई टीम ने मूल्यांकन पर सवाल उठाए तो नए सिरे से जांच हुई। इसमें गोदाम का मूल्यांकन 30 लाख से कम रहा। अब तीसरी बार मूल्यांकन हो रहा है। ब्यूरो